अमेरिका की नई वैश्विक नीति और ट्रंप का दृष्टिकोण

अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक शक्तिशाली और लोकतांत्रिक देश माना जाता है। वर्तमान समय में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप हैं। ट्रंप ने अमेरिका की पुरानी नीतियों में बहुत बदलाव करके कुछ नए तरीके प्रस्तुत किए। पुराने समय में अमेरिका साम्यवाद को अपना पहला शत्रु मानता था और इस्लाम को दूसरा, लेकिन ट्रंप ने अपने कार्यकाल में साम्यवाद की जगह इस्लाम को प्राथमिकता दी। मुझे ऐसा लगता है कि ट्रंप ने इज़राइल के साथ मिलकर इस तरह की नई योजना बनाई।

मैं अच्छी तरह समझता हूँ कि ट्रंप जिस मार्ग से अपनी योजना को आगे बढ़ा रहे हैं, वह मार्ग खतरनाक है, क्योंकि ट्रंप में बात करने की गंभीरता नहीं है। लेकिन इसके बाद भी ट्रंप जो कार्य कर रहे हैं, वह कार्य प्रशंसनीय है। वर्तमान दुनिया में चीन और रूस से तत्काल टकराना आसान नहीं है, लेकिन ईरान को सबक सिखाना एक अच्छा कदम माना जा सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जो व्यवहार किया है, वह व्यवहार दुनिया के लिए बहुत अच्छा है। ईरान के पास किसी भी प्रकार की परमाणु ताकत होना दुनिया के लिए खतरनाक है। यदि ट्रंप नरेंद्र मोदी से गंभीरता सीख लें, तो उनके कार्यों में चार चाँद लग जाएँ।