अल साल्वाडोर मॉडल और भारत में अपराध नियंत्रण की बहस
अल साल्वाडोर दुनिया का एक छोटा सा देश है, लेकिन उसने नए मार्ग पर दुनिया के सामने अपराध नियंत्रण का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो मैंने बहुत लंबे समय पहले ही समाज के सामने प्रस्तावित किया था।
मैंने उस समय लिखा था कि अपराध नियंत्रण के लिए सरकार को तत्काल एक घोषणा करनी चाहिए, जिसके अनुसार 3 महीने के अंदर 25 लोगों को फांसी, 50 को आजीवन कारावास और 500 को यथोचित दंड दिया जाएगा। यह दंड उन्हें मिलेगा, जिन्हें गुप्तचर पुलिस के प्रस्ताव पर गुप्त न्यायालय गुप्त जांच करके दंडित करेगा। इस तरह एकाएक पूरे भारत में अपराधों की संख्या बहुत कम हो जाएगी।
El Salvador के नवीनतम राष्ट्रपति Nayib Bukele ने नवीनतम कार्यवाही के अंतर्गत गुप्तचर जांच के आधार पर कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उन पर तत्काल मुकदमे चलाए जाएंगे और उन्हें दंडित भी किया जाएगा। मेरा सुझाव था कि गुप्तचर न्यायालय द्वारा निर्णय किया जाए, लेकिन El Salvador ने अभी यह बात नहीं मानी है।
फिर भी El Salvador ने यह सिद्ध कर दिया है कि अपराध नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हो सकती है। उसके इस निर्णय की पूरे देश भर में व्यापक प्रशंसा हो रही है। भारत को भी मेरी प्रस्तावित इस प्रणाली पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
Comments