अयोध्या से नई समाज व्यवस्था का शुभारंभ

27 जुलाई प्रातःकालीन सत्र नई समाज व्यवस्था पर चर्चा।

अयोध्या में दो दिनों तक लोक व्यवस्था जागरण अभियान के बैनर तले नई समाज व्यवस्था के प्रारूप, उसका तरीका और उसकी शुरुआत विषय पर गंभीर चर्चा भी हुई और योजना भी बनी।

इस सारी योजना में आर्य समाज, गायत्री परिवार, आचार्य कुल, सर्वोदय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अनेक संस्थाओं के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। सबने मिलकर यह आवश्यकता महसूस की कि दुनिया ठीक दिशा में नहीं चल रही है और उसकी कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार की आवश्यकता है।

यह भी समझा गया कि राजनीतिक व्यवस्था इस बदलाव में बहुत बड़ी बाधा है। हमें राजनीतिक व्यवस्था को एक बीमारी मानकर उसका इलाज करने की जरूरत है और सामाजिक व्यवस्था में आई बुराइयों को हम सुधार करके ठीक कर सकते हैं।

राजनीतिक व्यवस्था के लिए हमें दवा की जरूरत पड़ेगी और सामाजिक सुधार को हम टॉनिक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इन दोनों दिशाओं में समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

लोक व्यवस्था जागरण अभियान का यह अयोध्या का सम्मेलन काफी सफल रहा। आगे अन्य स्थानों पर भी ऐसे ही सम्मेलन करने की योजना बनी है। मैं अयोध्या के इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सभी साथियों को धन्यवाद देता हूं।