मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की घटना और न्याय का संदेश
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कुछ गोभक्तों ने महाराष्ट्र के एक मुसलमान को पीट-पीटकर मार दिया था। सिवनी जिले में 14 लोगों पर मुकदमा चला और इन 14 गोभक्तों को आजीवन कारावास की सजा दी गई। कुछ लोगों ने इस प्रकार की सजा के प्रति विरोध भी प्रकट किया है।
लेकिन मेरा अपना यह मानना है कि इस तरह का दंड होना ही चाहिए। कोई व्यक्ति अगर गाय की हत्या भी करता है, तब भी आपको उसकी हत्या करने का अधिकार नहीं है। उसके लिए कानून बना हुआ है, कानून उसे दंड देगा।
भारत में अराजकता न संभव है, न उचित है। हम मुसलमान नहीं हैं, हम हिंदू हैं। मुसलमानों में ईशनिंदा के लिए हत्या करने की छूट दी गई है, लेकिन हिंदुओं में इस प्रकार के दंड के लिए कानून का सहारा ही लेना चाहिए।
आप इस प्रकार के लोगों का सिर्फ बहिष्कार तक कर सकते हैं, मार नहीं सकते। मैं इस प्रकार के दंड से पूरी तरह सहमत हूं और मैं हिंदू भाइयों से निवेदन करता हूं कि वे जल्दबाजी में इस्लामी कानून का सहारा न लें।
जिन गोभक्तों ने इस प्रकार का अपराध किया था, उन लोगों ने गलत किया था और उन्हें दंड मिलना ही चाहिए।
Comments