प्केरियंका गांधी बयान से उठा सवाल: क्या महिलाएं धोखेबाज पुरुषों को बेहतर पहचानती हैं?
प्रियंका गांधी ने कल लोकसभा में अपना भाषण दिया। उन्होंने एक बात कहकर एक बहुत बड़ा सत्य उजागर किया, जिसके अनुसार प्रियंका ने बताया कि आमतौर पर महिलाएँ उन पुरुषों को बहुत आसानी से पहचान लेती हैं जो धोखा देना जानते हैं। प्रियंका गांधी के अनुसार महिलाएँ धोखेबाज़ पुरुषों को पहचानने में बहुत सिद्धहस्त होती हैं। इसका अर्थ यह है कि सामान्यतः पुरुष महिलाओं से धोखा खा जाता है और उन्हें पहचान नहीं पाता।
सामान्य जीवन में भी मुझे कभी-कभी ऐसा लगता है कि प्रियंका गांधी सच बोल रही हैं। वैसे आदर्श वातावरण में धूर्त महिलाओं और पुरुषों का प्रतिशत लगभग बराबर होता है, लेकिन वर्तमान भारत में यह प्रतिशत महिलाओं के पक्ष में अधिक झुका हुआ है। आपने अभी-अभी सुना होगा कि इंदौर की आठ महिलाएँ बाकायदा एक गाड़ी में बैठकर शहरों में घूमती थीं। वे शहरों में जाकर अलग-अलग हो जाती थीं और महिलाओं के गले से जेवर ठग लेती थीं या उतार लेती थीं, और फिर एक साथ होकर गाड़ी से आगे बढ़ जाती थीं। ऐसा इंदौर की आठ महिलाओं का गिरोह रायपुर में पकड़ा गया है।
और हमारी प्रियंका गांधी संसद में महिला आरक्षण को और बढ़ाने की माँग कर रही हैं। सही बात यह है कि वर्तमान भारत में पुरुष महिलाओं को नहीं पहचान पा रहा है।
Comments