समान नागरिक संहिता और जातिवाद मुक्त राजनीतिक-सामाजिक ढांचा
05 May 26 00:05
3
समान नागरिक संहिता और जातिवाद मुक्त राजनीतिक-सामाजिक ढांचा
3 मई प्रातःकालीन सत्र। हम नई समाज व्यवस्था में जन्मना जाति को पूरी तरह समाप्त कर देंगे। राजनीतिक व्यवस्था जन्मना जाति को स्वीकार नहीं करेगी। कर्मणा जातियां बनेगी, वर्तमान में भी बनी हुई हैं, उन्हें हम स्वीकार करेंगे। जनगणना में भी जन्मना जाति नहीं होगी। आरक्षण में भी कोई जन्मना जाति नहीं मानी जाएगी। हम सभी प्रकार के आरक्षण समाप्त कर देंगे। हम व्यक्ति-व्यक्ति के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे। सभी लोग अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार अपना कार्य चुनने के लिए स्वतंत्र होंगे। जातिवाद समाज के लिए बहुत घातक है और उसे तत्काल समाप्त करने की आवश्यकता है।
हम नई व्यवस्था में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। हम किसी भी जन्मना जाति वाले संगठन को स्वीकृति नहीं देंगे। हम नई व्यवस्था में वर्ण व्यवस्था को स्वीकार करेंगे, लेकिन वर्ण योग्यता के अनुसार बनेंगे, जन्म के आधार पर नहीं। वर्ण व्यवस्था के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक परीक्षा पास करना आवश्यक होगा।
Comments