नई समाज व्यवस्था : हर परिवार का संविधान, हर स्तर पर उत्तरदायी शासन

1 जून प्रातःकालीन सत्र।

हम नई समाज व्यवस्था में यह अनिवार्य करेंगे कि प्रत्येक परिवार का एक संविधान होगा। प्रत्येक परिवार की अपनी एक सरकार होगी। उस सरकार में एक प्रधानमंत्री होगा और एक राष्ट्रपति होगा। हर परिवार का संविधान पंजीकृत होगा।

इसी तरह ग्राम सभा बनेगी, राष्ट्र सभा भी बनेगी और एक विश्व सभा भी बनेगी। इसी तरह ग्राम सभा का भी संविधान होगा, राष्ट्र का संविधान होगा और विश्व का भी संविधान होगा।

सरकार और राष्ट्रपति संविधान के अनुसार ही कार्य करने के लिए बाध्य होंगे। संविधान परिवार बनाएगा, या विश्व का संविधान विश्व के सभी लोग मिलकर बनाएंगे। कोई भी सरकार, चाहे वह परिवार की हो, राष्ट्र की हो या विश्व की हो, संविधान के अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य होगी। वह किसी भी परिस्थिति में संविधान का उल्लंघन नहीं कर सकती।

इस तरह दुनिया के सारे झगड़े अपने आप समाप्त हो जाएंगे और यदि कोई झगड़ा होगा, तो ऊपर की इकाई उस झगड़े का निपटारा कर देगी।

मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि परिवार से लेकर विश्व तक का संविधान हम बनाएंगे ही।