फैयाज प्रेमजी प्रकरण: समाज के लिए गंभीर चेतावनी

समाचार है कि भारत में फैयाज प्रेमजी नाम के एक शिया मुसलमान को गिरफ्तार किया गया है। वह मुसलमान इराक और ईरान की भी कई बार यात्रा कर चुका है। अपने जीवन में कई कार्यों में असफल होने के बाद उस शिया मुसलमान ने शिया मुसलमानों को बड़ी संख्या में मारने की योजना बनाई।

उसने योजना अनुसार चूहा मारने की दवा खरीदी और उस दवा के 15 हजार कैप्सूल बनाए। उस मुसलमान ने वे कैप्सूल शिया मुसलमानों के जुलूस में बांटने शुरू किए, लेकिन कुछ कैप्सूल बांटने के बाद ही जब लोगों की हालत बिगड़ने लगी, तब पुलिस सक्रिय हुई और बाकी कैप्सूल उसके पास से जब्त कर लिए गए।

बहुत आश्चर्य की बात है कि कोई एक व्यक्ति 15 हजार लोगों को एक साथ मारने के लिए इतना बड़ा षड्यंत्र कर रहा है। मरने वाले भी मुसलमान और मारने वाला भी मुसलमान। मरने वाले भी शिया और मारने वाला भी शिया। वह भी अपने धर्म-स्थान की कई बार यात्रा कर चुका है।

संदेह होता है कि कौन व्यक्ति किस सीमा तक पागलपन की दिशा में जा सकता है, कितनी खतरनाक योजनाएं बना सकता है। यह बहुत गंभीर चिंता और चिंतन का विषय बन गया है।