नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और विपक्ष की चुनौती

वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार पूरी दुनिया में लोकप्रियता का एक कीर्तिमान बना रही है। भारत के विपक्षी नेता भी नरेंद्र मोदी की इस लोकप्रियता से अपने को परास्त अनुभव कर रहे हैं। उनके सारे दांव-पेच असफल होते गए हैं। अभी-अभी नरेंद्र मोदी पर “अप स्टेट फाइल्स” के नाम से हाइड्रोजन बम फेंका गया था, लेकिन वह बम भी एक पटाखे से अधिक नहीं निकला।

अब कुछ वेश्याओं से संबंध के नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं इस संबंध में स्पष्ट हूँ कि ऐसी घटनाओं में कुछ सच्चाई भी हो सकती है, नहीं भी हो सकती है, क्योंकि यह मामला उन वेश्याओं और नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों का है। लेकिन मैंने अपने जीवन में कभी इस बात को महत्व नहीं दिया, क्योंकि मैं जानता हूँ कि ब्रह्मचारी रहना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत कठिन कार्य है। यदि कोई कहता भी है, तो वह गलत हो सकता है।

मैंने अपने स्वयं के अनुभव के आधार पर न कभी महात्मा गांधी पर आरोप लगाया, न जवाहरलाल नेहरू पर, न इंदिरा गांधी पर, और न ही कभी किसी और के बारे में चर्चा की, क्योंकि मैं स्वयं जानता हूँ कि ब्रह्मचर्य लगभग असंभव है।

इसलिए यदि इस प्रकार के आरोपों में कोई सच्चाई भी हो, तो वह प्रभावहीन है, क्योंकि इस प्रकार के आरोपों की राजनीति में किसी प्रकार की कोई भूमिका नहीं दिखती है—न कभी नेहरू की दिखाई, न इंदिरा की, और न किसी और की। इसलिए इन वेश्याओं के संबंध के वार भी पूरी तरह से असफल सिद्ध हो चुके हैं, और भारत में इसकी कहीं कोई चर्चा नहीं है। यदि कोई व्यक्ति किसी मजबूरी में वेश्याओं से संपर्क रखता है, तो यह कोई चर्चा की बात नहीं है।