नई समाज व्यवस्था में सबसे ऊपर एक संघ सभा होगी। उसे हम राष्ट्र सभा भी कह सकते हैं। सरकार को सुरक्षा और न्याय का कार्य संघ सभा सौंप देगी। सुरक्षा और न्याय के मामले में भी हम सरकार को उतना ही कार्य देंगे, जितना वह करने की ताकत रखती है। हम सरकार को अनावश्यक रूप से बोझिल नहीं करेंगे।
आमतौर पर दुनिया में यह माना जाता है कि सरकारों की ताकत अधिकतम 2% अपराध-नियंत्रण की होती है। यदि समाज में कोई अपराध 2% से अधिक लोग करते हैं, तो उसे रोकना सरकार के लिए संभव नहीं है और उचित भी नहीं है, क्योंकि वह सरकार की क्षमता के बाहर है।
इसलिए हम इस बात का ध्यान रखेंगे कि सरकार को कोई भी ऐसा कार्य जिम्मे न दिया जाए, जो 2% से अधिक लोग स्वाभाविक रूप से करते हैं।
इस प्रकार सरकार और संघ सभा के बीच एक संतुलन बनाया जाएगा। हम सरकार को एक शोकेस नहीं, बल्कि एक उत्तरदायी संस्था के रूप में देखना चाहते हैं।
Comments