क्या कॉकरोच जनता पार्टी मोदी सरकार को चुनौती दे पाएगी?

यह बात अच्छी तरह सिद्ध हो चुकी है कि भारत का वर्तमान विपक्ष नरेंद्र मोदी को कमजोर करने में निराश हो चुका है। अब उसे या तो भगवान पर उम्मीद है अथवा विदेशों पर उम्मीद है, अथवा भाजपा के अंदर से ही कोई संभावना बन सकती है, लेकिन विपक्ष को अब अपनी शक्ति पर कोई विश्वास नहीं रहा।

यही कारण है कि पिछले दिनों दुनिया भर के मीडिया वालों ने एकजुट होकर नरेंद्र मोदी की सरकार को चुनौती देने के लिए एक कॉकरोच जनता पार्टी पर विश्वास जताया। मुझे आश्चर्य हुआ कि बीबीसी भी सारी ताकत लगाकर कॉकरोच जनता पार्टी को आगे बढ़ाने में लग गया और आज तक बीबीसी ने हार नहीं मानी है, क्योंकि बीबीसी को ऐसा विश्वास है कि कॉकरोच कभी मरता नहीं है और कुछ दिनों में कॉकरोच की आवाज छात्र सुन लेंगे, किसान सुन लेंगे, मजदूर सुन लेंगे।

वांगचुक भी अभी वहाँ डटे हुए हैं। एक-दो कम्युनिस्ट भी अभी लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे अब इन लोगों की निराशा बढ़ रही है। देखिए, शायद दो-चार दिनों में कॉकरोच के मरने का समाचार प्राप्त हो जाए।

नरेंद्र मोदी सरकार कॉकरोचों से और विदेशी प्रयासों से कमजोर होने वाली नहीं है, क्योंकि उसे भारत की आम जनता का विश्वास प्राप्त है।