भ्रष्टाचार नियंत्रित नई राजनीतिक व्यवस्था की घोषणा

1 मई प्रातःकालीन सत्र। हम नई राजनीतिक व्यवस्था के अंतर्गत भ्रष्टाचार नियंत्रित व्यवस्था की घोषणा कर रहे हैं। हम यह गारंटी देंगे कि या तो भ्रष्टाचार शून्य होगा या अधिक से अधिक दो प्रतिशत होगा, इससे अधिक होगा ही नहीं। इसके लिए हम सारे सरकारी विभागों को समाप्त करके सिर्फ दो प्रतिशत ही सरकारी विभाग रखेंगे, बाकी सब कुछ निजीकरण कर दिया जाएगा। इस तरह भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जाएगा क्योंकि भ्रष्टाचार के अवसर सिर्फ दो प्रतिशत विभागों में रहेंगे, अन्य कहीं भी नहीं।

इन दो प्रतिशत विभागों में होने वाले भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए हम बहुत कठोर कानून बनाएंगे। जो जितना बड़ा पदाधिकारी होगा, उसके लिए उतना ही अधिक कठोर दंड का प्रावधान किया जाएगा। यदि कोई बहुत बड़ा पदाधिकारी भ्रष्टाचारी पाया जाएगा, तो उसे फांसी की सजा भी दी जाएगी। लेकिन भ्रष्टाचार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हम नई व्यवस्था में भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन की गारंटी देते हैं।