मोदी की रणनीति और भारत की आर्थिक मजबूती

मेरा अपना व्यक्तिगत मानना है कि नरेंद्र मोदी ने जिस सफलता से कोरोना जैसी आपत्ति को संभाला था, उसी तरह उन्होंने वर्तमान समय में भी संकट से भारत को बचाया है। सारी दुनिया पर इस युद्ध का जो प्रभाव पड़ा, उससे भारत पूरी तरह बच गया।

भारत के ही कुछ लोग इस तरह की भविष्यवाणी कर रहे थे कि भारत की अर्थव्यवस्था रसातल में चली जाएगी। उन्हें यह भरोसा नहीं था कि नरेंद्र मोदी इतनी कुशलता से अर्थव्यवस्था को बचा लेंगे। लेकिन नरेंद्र मोदी ने जिस तरह सारी दुनिया में घूम-घूमकर भारत की सुरक्षा की, वह अभूतपूर्व है।

आप ज़रा कल्पना करिए कि रूस, जो सारी दुनिया को तेल का निर्यात करता है, वह इस संकट काल में तेल का आयात करने लगा और भारत रूस को तेल भेज रहा है। यह बात सपने में भी सोची नहीं जा सकती थी कि भारत रूस को तेल भेजेगा, लेकिन यह एक सच्चाई है।

मेरे विचार से हमें नरेंद्र मोदी को इस सफलता के लिए धन्यवाद देना चाहिए। यदि युद्ध शुरू होते ही नरेंद्र मोदी तेल की रिफाइनरियों को मजबूत नहीं करते, तो आज भारत इस सफलता की ओर नहीं बढ़ पाता।